सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में जिले के विभिन्न मंडलों और शक्ति केंद्रों पर लगातार बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को सुलतानपुर जनपद के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित शक्ति केंद्र बैठकों में आगामी कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण अभियान तथा संगठनात्मक रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
मंडल हलियापुर के शक्ति केंद्र डोभियारा में आयोजित बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अगली बैठक बूथ संख्या-241 के बूथ अध्यक्ष अजय कुमार उपाध्याय के आवास पर आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक अनिल सिंह, शक्ति केंद्र प्रभारी अजय प्रताप सिंह, बूथ अध्यक्ष बलवंत सिंह, जगजीवन तिवारी, इंद्र बहादुर सिंह और अजय कुमार उपाध्याय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में मोतिगरपुर के राहुल नगर मंडल के हमीदपुर शक्ति केंद्र की भी बैठक आयोजित की गई। बैठक में बूथ अध्यक्षों एवं बूथ प्रभारियों ने भाग लिया और संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई।
वहीं विधानसभा लंभुआ के अर्जुनपुर मंडल में चौकिया शक्ति केंद्र की बैठक शक्ति केंद्र संयोजक विजय चौरसिया के आवास पर संपन्न हुई। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, मंडल महामंत्री अवनीश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष माता बदल सिंह सहित कई बूथ अध्यक्ष एवं प्रभारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा विधानसभा लंभुआ के मकसूदन शक्ति केंद्र की बैठक शक्ति केंद्र संयोजक चंद्र प्रकाश वर्मा के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी मनोज श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शक्ति केंद्र प्रभारी विजय सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्रा, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष संजय सरोज और कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठकों में पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा की मजबूती का सबसे महत्वपूर्ण आधार बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। संगठन की योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। आगामी चुनावी तैयारियों और जनसंपर्क अभियानों को लेकर भी रणनीति बनाई गई।
पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने तथा संगठन के निर्देशों के अनुसार बूथ स्तर पर कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
