सुलतानपुर। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल के अवसर पर विकासखंड धनपतगंज क्षेत्र के देहली बाजार स्थित प्रसिद्ध संकट मोचन हनुमान मंदिर में भक्ति, सेवा और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान और विशाल प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया।
यह आयोजन भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय के नेतृत्व एवं यथार्थ मानस सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में संपन्न हुआ। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से संकट मोचन हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर परिवार, समाज और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
धार्मिक आयोजन के दौरान भक्तों के लिए विशेष प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी। भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय ने स्वयं श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर प्रसाद वितरित किया और उनकी कुशलक्षेम जानी। आयोजन में शामिल लोगों ने इसे सेवा और जनसंपर्क का अनूठा उदाहरण बताया।
मनीषा पांडेय ने कहा कि बड़े मंगल केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने वाला उत्सव है। यह दिन सेवा, समर्पण और आस्था का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में भाईचारा, सहयोग और सामाजिक सद्भाव की भावना मजबूत होती है।
मंदिर परिसर में पूरे दिन धार्मिक गतिविधियां चलती रहीं। हनुमान चालीसा, भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना के बीच “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से प्रसाद ग्रहण किया और भगवान हनुमान से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर अनेक सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्रीनारायण पाण्डेय, करणी सेना मंडल अध्यक्ष प्रशांत तिवारी, राजेश तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाल जायसवाल, रमादत्त तिवारी, राजेश शुक्ला, दीपक तिवारी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण पाठक सहित कई प्रमुख व्यक्तियों ने सहभागिता की। सभी ने श्रद्धालुओं की सेवा में योगदान देते हुए आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJune 16, 2026सुलतानपुर में सातवें बड़े मंगल पर भक्ति का सागर उमड़ा, सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
BALDIRAIJune 16, 2026देहली बाजार में बड़े मंगल पर उमड़ी आस्था की भीड़, भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय ने किया प्रसाद वितरण
BALDIRAIJune 16, 2026CHC डॉक्टर की कथित जातिगत टिप्पणी पर बढ़ा विवाद, BJP नेता ने डिप्टी सीएम से की सख्त कार्रवाई की मांग
ACADEMICJune 16, 2026स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” का सफल आयोजन
