सुलतानपुर। अयोध्या मंडल के मंडलायुक्त राजेश कुमार ने अपने सुलतानपुर दौरे के दौरान विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न निर्माण परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा की। उनके आगमन पर लोक निर्माण विभाग स्थित निरीक्षण भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी कुमार हर्ष, पुलिस अधीक्षक चारू निगम और मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
मंडलायुक्त की अध्यक्षता में विकास खंड जयसिंहपुर की ग्राम पंचायत मिश्रौली में ‘ग्राम चौपाल’ का आयोजन किया गया। चौपाल में बेसिक शिक्षा, पशुपालन, कृषि, ग्रामीण आजीविका मिशन, पंचायती राज एवं खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया गया। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के स्टॉल पर ‘गोद भराई’ कार्यक्रम भी आयोजित हुआ।
इस दौरान ग्रामीणों को किसान सम्मान निधि, टीकाकरण, पेंशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मंडलायुक्त ने जल जीवन मिशन के तहत ‘हर घर जल’ योजना में हो रही देरी पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को एक माह के भीतर सभी घरों तक जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि चौपाल में प्राप्त अधिकतम समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाए तथा शेष मामलों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर हर व्यक्ति तक पहुँचना अनिवार्य है।
जयसिंहपुर में निर्माणाधीन उपनिबंधक कार्यालय का निरीक्षण करते हुए मंडलायुक्त ने कार्य की प्रगति 85 प्रतिशत पाई। हालांकि खिड़की और दरवाजों की खराब फिनिशिंग पर नाराजगी जताते हुए संबंधित संस्था को कड़ी फटकार लगाई और कार्य को दोबारा गुणवत्ता के साथ कराने के निर्देश दिए। लगभग 228.91 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस भवन में मुख्य भवन, टॉयलेट ब्लॉक, कैंटीन, पंप हाउस और बाउंड्री वॉल का निर्माण शामिल है।
इसके अलावा थाना गोसाईगंज परिसर में निर्माणाधीन टाइप-बी के 26 आवासीय भवनों का भी निरीक्षण किया गया। लगभग 819.89 लाख रुपये की लागत वाली इस परियोजना में अब तक 36 प्रतिशत कार्य पूरा हुआ है। मंडलायुक्त ने कार्यदायी संस्था को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने लंबित राजस्व मामलों, वसूली की स्थिति और तहसीलवार प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम के अंत में मंडलायुक्त और जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत परिसर में पौधरोपण किया गया। जिलाधिकारी ने मंडलायुक्त का आभार व्यक्त करते हुए सभी निर्देशों के पालन का आश्वासन दिया।
Author Profile

Latest entries
LUCKNOWMay 28, 2026सुलतानपुर-राजापुर गांव के 104 किसानों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एसडीएम की कार्रवाई पर लगी रोक
AUTOMOBILEMay 22, 2026Honda NX500 दमदार फीचर्स और एडवेंचर लुक के साथ युवाओं की पहली पसंद बनने को तैयार, जानिये सुलतानपुर में कितना है दाम..
Breaking NewsMay 20, 2026सुलतानपुर दौरे पर सांसद रामभुआल निषाद का जनसंपर्क अभियान, जनता दरबार में सुनी समस्याएं; साहसी छात्र को किया सम्मानित
Breaking NewsMay 20, 2026सुलतानपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गो-तस्कर विनोद यादव घायल होकर गिरफ्तार
