अमेठी। अमेठी जिले के थाना गौरीगंज क्षेत्र में हुई युवती की हत्या (Amethi Murder Case) के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, 15 अप्रैल 2026 को ओमप्रकाश द्विवेदी निवासी ग्राम चतुरीपुर मजरे मऊ ने थाना गौरीगंज में तहरीर देकर अपनी बहन अमिता देवी (24 वर्ष) की हत्या की सूचना दी थी। इस आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में टीम गठित कर कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा के नेतृत्व में थाना प्रभारी अरुण कुमार मिश्र की टीम ने जांच के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सनोज (20 वर्ष) और दुर्गेश्वरी गुप्ता (19 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम चतुरीपुर मजरे मऊ, थाना गौरीगंज के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में मुख्य आरोपी सनोज ने बताया कि वह और मृतका पहले से एक-दूसरे को जानते थे। हाल के दिनों में आपसी विवाद के चलते उसने अपने साथी के साथ मिलकर वारदात की योजना बनाई। इसके बाद 14 अप्रैल की रात युवती को गांव के बाहर बुलाया गया, जहां घटना को अंजाम दिया गया।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक चाकू और मृतका का मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस ने आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस मामले में थाना गौरीगंज में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में थाना प्रभारी अरुण कुमार मिश्र सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Author Profile

Latest entries
AMETHIMay 26, 2026अमेठी में महिला से मंगलसूत्र लूटकांड का 10 घंटे में खुलासा: जायस पुलिस की मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक घायल
AMETHIMay 26, 2026अमेठी में सपा के दो गुट आमने-सामने: सोशल मीडिया टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद, पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के आवास तक पहुंचा मामला
AMETHIMay 20, 2026अमेठी में राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, बोले- टॉफी बांटना बंद करो और किसानों को खाद उपलब्ध कराओ
AMETHIMay 20, 2026अमेठी आगमन से पहले राहुल गांधी का विरोध: भाजपा कार्यकर्ताओं ने गौरीगंज में किया प्रदर्शन, ‘राहुल गांधी वापस जाओ’ के नारे लगाए
