अमेठी। अमेठी जनपद में जनगणना 2027 (Amethi Census 2027) को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में विकासखंड गौरीगंज सभागार में तहसील गौरीगंज के सुपरवाइजरों एवं प्रगणकों को प्रथम चरण के अंतर्गत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से दी गई। कार्यक्रम में जिलाधिकारी संजय चौहान ने पहुंचकर प्रशिक्षण का निरीक्षण किया और उपस्थित कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, जो देश की नीतियों, योजनाओं और संसाधनों के समुचित वितरण का आधार बनता है। उन्होंने सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को निर्देशित किया कि वे प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और प्रत्येक बिंदु को भली-भांति समझें, ताकि फील्ड में कार्य करते समय किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि गणना के दौरान कोई भी मकान छूटना नहीं चाहिए और प्रत्येक मकान का सटीक एवं पूर्ण विवरण दर्ज किया जाए। साथ ही उन्होंने बताया कि यह जनगणना डिजिटल माध्यमों के जरिए की जाएगी, इसलिए सभी कार्मिक तकनीकी उपकरणों के उपयोग में दक्षता प्राप्त करें।
प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं गणना का कार्य 22 मई से 20 जून 2026 तक किया जाएगा, जिसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी तैयारी के साथ जुटने के निर्देश दिए गए हैं।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सचिन कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अर्पित गुप्ता, उपजिलाधिकारी गौरीगंज प्रीति तिवारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए ऐश्वर्या यादव, तहसीलदार गौरीगंज, खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन सिंह सहित अन्य अधिकारी, सुपरवाइजर एवं प्रगणक उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
AMETHIMay 26, 2026अमेठी में महिला से मंगलसूत्र लूटकांड का 10 घंटे में खुलासा: जायस पुलिस की मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक घायल
AMETHIMay 26, 2026अमेठी में सपा के दो गुट आमने-सामने: सोशल मीडिया टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद, पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के आवास तक पहुंचा मामला
AMETHIMay 20, 2026अमेठी में राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, बोले- टॉफी बांटना बंद करो और किसानों को खाद उपलब्ध कराओ
AMETHIMay 20, 2026अमेठी आगमन से पहले राहुल गांधी का विरोध: भाजपा कार्यकर्ताओं ने गौरीगंज में किया प्रदर्शन, ‘राहुल गांधी वापस जाओ’ के नारे लगाए
