अमेठी। अमेठी (Amethi) जिले की जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को बाजार शुकुल रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आने से मां और उसकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नाबालिग बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। बेटे की भी मौत इलाज के दौरान हो गई।
घटना के बाद इलाके में हलचल मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों अचानक ट्रेन के सामने आ गए। ट्रेन की रफ्तार अधिक होने के कारण बचाव का मौका नहीं मिल सका। हादसे में मां और बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की लेकिन मृतकों और घायल की पहचान नहीं हो सकी है।
घायल बच्चे को तत्काल सीएचसी जगदीशपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बच्चे ने भी दम तोड़ दिया।
इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना लखनऊ-सुल्तानपुर रेल ट्रैक पर हुई, जहां लखनऊ से वाराणसी जा रही एक्सप्रेस की चपेट में तीनों आ गए। शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि महिला ने बच्चों के साथ ट्रेन के सामने छलांग लगाई हो सकती है। हालांकि, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
Author Profile

Latest entries
AMETHIMay 26, 2026अमेठी में महिला से मंगलसूत्र लूटकांड का 10 घंटे में खुलासा: जायस पुलिस की मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक घायल
AMETHIMay 26, 2026अमेठी में सपा के दो गुट आमने-सामने: सोशल मीडिया टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद, पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के आवास तक पहुंचा मामला
AMETHIMay 20, 2026अमेठी में राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, बोले- टॉफी बांटना बंद करो और किसानों को खाद उपलब्ध कराओ
AMETHIMay 20, 2026अमेठी आगमन से पहले राहुल गांधी का विरोध: भाजपा कार्यकर्ताओं ने गौरीगंज में किया प्रदर्शन, ‘राहुल गांधी वापस जाओ’ के नारे लगाए
