अमेठी। (Amethi Kalash Yatra) अमेठी में अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित होने जा रही पांच दिवसीय श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसका जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
गायत्री शक्तिपीठ अमेठी में आयोजित इस धार्मिक आयोजन के तहत निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा देवीपाटन मंदिर से गाजे-बाजे के साथ शुरू होकर सगरा तिराहा, गांधी चौक, हनुमानगढ़ी और अंबेडकर तिराहा होते हुए गायत्री शक्तिपीठ पहुंचकर आरती-पूजन के साथ सम्पन्न हुई।
कलश यात्रा के दौरान स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और प्रसाद वितरण किया। इस दौरान युवाओं और स्कूली छात्रों ने नशामुक्ति के संदेश वाली तख्तियां लेकर समाज को जागरूक करने का प्रयास भी किया।
कार्यक्रम के उपरांत मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं अपर्णा यादव ने गायत्री शक्तिपीठ पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि गुरुदेव द्वारा घोषित इक्कीसवीं सदी ‘नारी सदी’ का स्वरूप आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम के रूप में साकार होता दिख रहा है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, जिला महामंत्री विंशु मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जिला युवा समन्वयक डॉ. प्रवीण सिंह दीपक ने वर्ष 2026 को विशेष बताते हुए कहा कि वंदनीया माताजी की जन्मशताब्दी पूरे देश में मातृशक्ति जागरण के रूप में मनाई जा रही है। वहीं जिला समन्वयक डॉ. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि आत्मकल्याण के साथ जनजागृति और जनकल्याण गायत्री परिवार का मुख्य उद्देश्य है।
इस दौरान गायत्री परिवार के वरिष्ठ सदस्यों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
AMETHIMay 26, 2026अमेठी में महिला से मंगलसूत्र लूटकांड का 10 घंटे में खुलासा: जायस पुलिस की मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक घायल
AMETHIMay 26, 2026अमेठी में सपा के दो गुट आमने-सामने: सोशल मीडिया टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद, पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के आवास तक पहुंचा मामला
AMETHIMay 20, 2026अमेठी में राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, बोले- टॉफी बांटना बंद करो और किसानों को खाद उपलब्ध कराओ
AMETHIMay 20, 2026अमेठी आगमन से पहले राहुल गांधी का विरोध: भाजपा कार्यकर्ताओं ने गौरीगंज में किया प्रदर्शन, ‘राहुल गांधी वापस जाओ’ के नारे लगाए
