सुलतानपुर। सुलतानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के भीखपुर गांव में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने पति समेत ससुराल के छह लोगों पर दहेज के लिए मारपीट करने, प्रताड़ित करने और तीन तलाक देकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता सबीना बानो ने बताया कि उसकी शादी 2 मई 2018 को भीखपुर निवासी रहीश से हुई थी। सबीना का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति रहीश, देवर शब्बीर, जेठ रोशन, ससुर अजीमुल्ला, जेठानी रुकसाना और सास अजीजुन निशा उसे मायके से एक लाख रुपये लाने के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था।
पीड़िता के अनुसार, उसका पति रहीश दुबई में रहता था और पिछले साल नवंबर में घर वापस आया। घर आने के बाद उसने सबीना पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। रहीश ने कहा कि वह विदेश में ज्यादा कमाई नहीं कर पा रहा है, इसलिए सबीना मायके से एक लाख रुपये लाए ताकि वह यहां कोई व्यवसाय शुरू कर सके। जब सबीना ने अपने पिता के निधन और मायके की खराब आर्थिक स्थिति का हवाला दिया, तो प्रताड़ना और बढ़ गई।
सबीना का आरोप है कि 27 मार्च को पति और ससुराल वालों ने उसे बेरहमी से पीटा और गला दबाने की कोशिश की। जब उसने शोर मचाया और पड़ोसी इकट्ठा हुए, तो पति उसे केवल पहने हुए कपड़ों में ही मायके के पास छोड़कर चला गया।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि रास्ते में पति ने उसे तीन बार ‘तलाक-तलाक-तलाक’ बोलकर रिश्ता खत्म कर दिया। इसके बाद वह मोबाइल पर भी लिखकर भेज रहा है कि उसने तलाक दे दिया है। साथ ही, घर लौटने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है।
जयसिंहपुर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर संज्ञान लिया है। तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
