सुलतानपुर। जिले के अमहट क्षेत्र में गुरुवार तड़के हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला अनुदेशक की तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और परिवार में कोहराम मच गया है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर क्षेत्र के अमहट, कर्मयोगी नगर निवासी दीपिका गुप्ता (32 वर्ष) पत्नी अजय गुप्ता गुरुवार सुबह लगभग 4:45 बजे अपनी दो सहेलियों स्नेहलता पाण्डेय और पूनम तिवारी के साथ रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। तीनों महिलाएं महुअरिया क्षेत्र से गुजर रही थीं, तभी केंद्रीय विद्यालय रानीगंज के सामने पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक अज्ञात बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि दीपिका गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
दुर्घटना में घायल महिलाओं की पहचान 40 वर्षीय स्नेहलता पाण्डेय पत्नी दुर्गेश पाण्डेय और 42 वर्षीय पूनम तिवारी पत्नी शिव शरण तिवारी के रूप में हुई है। दोनों घायल महिलाओं को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात बोलेरो और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच जारी है।
इस दर्दनाक हादसे ने परिवार को पूरी तरह से तोड़कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि महज दो दिन पहले ही परिवार में बड़े बेटे ओजस का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया था। खुशियों से भरे घर में अचानक हुए इस हादसे ने मातम का माहौल पैदा कर दिया।
मृतका अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। 9 वर्षीय ओजस और 5 वर्षीय सिवांजय अब कम उम्र में ही मां के साए से वंचित हो गए हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
