सुलतानपुर। ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगल के पावन अवसर पर जनपद सुलतानपुर में धार्मिक आस्था, सेवा भाव और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशाल भंडारों, प्रसाद वितरण एवं शर्बत सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया।
सिविल लाइन स्थित संकटमोचन धाम, कुशभवनपुर में संकटमोचन हनुमान सेना के युवा साथियों के संयोजन में भव्य भंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को पूड़ी-सब्जी, बूंदी, रुहअफ़ज़ा शर्बत, छोला-चावल तथा जलजीरा का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक चार्टर्ड अकाउंटेंट संतोष सिंह एवं उनकी टीम की सेवा भावना और संगठन क्षमता की लोगों ने सराहना की। बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
इसी क्रम में पारिजात क्षेत्र के निकट संकटमोचन धाम में भी संकटमोचन हनुमान सेना के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन मंडल में विजय मिश्रा, अंकित पाण्डेय, सुनीत चतुर्वेदी और अनिल मिश्रा ‘टाटा’ सहित उनकी पूरी टीम ने श्रद्धालुओं की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यहां पूड़ी-सब्जी और बूंदी के प्रसाद का वितरण किया गया तथा हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
धनपतगंज विकासखंड की ग्राम सभा पीरो सरैया में श्री नव दुर्गा माता पूजा समिति के तत्वावधान में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन को सफल बनाने में दुर्गेश सिंह, रवि सिंह, विजय सिंह, पिंटू सिंह, सिक्की सिंह, रोहित, संतोष, शिवम, बृजेश यादव, मनु सिंह, हरीशचंद्र श्रीवास्तव, राज सिंह, अरुण सिंह, राकेश, गणेश, भोले सिंह एवं अतुल सिंह सहित अन्य ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष बड़े मंगल के अवसर पर सामाजिक सौहार्द और सेवा भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस प्रकार के आयोजन किए जाते हैं।
लोहरामऊ क्षेत्र में भी पंचम बड़े मंगलवार के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक आयोजन की सराहना की।
वहीं ध्येय आईएएस एवं गुरुकुल लाइब्रेरी परिवार द्वारा डीएम आवास के निकट शर्बत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सेवा कार्य में अभिषेक शाही और अभिषेक तिवारी ने सक्रिय सहभागिता निभाई। गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से राहगीरों और श्रद्धालुओं को शीतल शर्बत वितरित किया गया।
शहर के बस स्टेशन क्षेत्र में भी श्री संदीप सिंह के नेतृत्व में विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की। इस दौरान कई गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
इसी प्रकार सिविल लाइन स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में अनिल मिश्र के संयोजन में हनुमानजी महाराज का भव्य भंडारा आयोजित किया गया। भक्तों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया और बजरंगबली के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
जनपद भर में आयोजित इन धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों ने यह संदेश दिया कि बड़े मंगल केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं बल्कि सेवा, सहयोग और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। श्रद्धालुओं ने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और धार्मिक चेतना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रमों के समापन पर आयोजकों ने भगवान संकटमोचन हनुमान जी से सभी के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। पूरे जिले में भक्तिमय वातावरण के बीच बड़े मंगल का पर्व उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
