सुलतानपुर। जिले के कलान स्थित श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (Shri Vishwanath Group of Institutions) में बुधवार को ‘नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज में उनकी भूमिका को मजबूत बनाना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं और महिला शिक्षिकाओं की भागीदारी ने इसे विशेष रूप से प्रभावशाली बना दिया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश भाजपा की प्रदेश मंत्री एवं सुलतानपुर जिला प्रभारी मीना चौबे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इसके अलावा दोस्तपुर मंडल अध्यक्ष विजयलक्ष्मी शुक्ला की भी विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी ने की।
मुख्य अतिथि मीना चौबे ने अपने संबोधन में महिलाओं को राष्ट्र की वास्तविक शक्ति बताते हुए कहा कि देश के इतिहास में अनेक वीरांगनाओं ने समाज और राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाए गए ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का उल्लेख करते हुए कहा कि यह कानून महिलाओं को राजनीति और समाज में उनका उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. वेद प्रकाश सिंह ‘राजू भैया’ ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि नारी केवल एक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि सृजन और पोषण की मूल शक्ति है। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज को संतुलित और सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। डॉ. सिंह ने सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए महिलाओं से संगठित होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
महिला सशक्तिकरण पर जोर
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक राजेश गौतम ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की और महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि समाज में वास्तविक परिवर्तन तभी संभव है, जब महिलाओं को समान अवसर और सम्मान मिले।
भव्य उपस्थिति बनी खास
इस कार्यक्रम में संस्थान की 2500 से अधिक छात्राएं और महिला अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं, जिससे आयोजन का भव्य स्वरूप देखने को मिला। सभी ने महिला सशक्तिकरण के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर इंटर कॉलेज के प्रबंधक शशिप्रकाश सिंह, प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष आशीष सिंह, जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने किया।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsNovember 7, 2026अहमदाबाद में जमीन के सौदों में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी, पुराने अदालती रिकॉर्ड भी चर्चा में
SULTANPURJuly 3, 2026हाजीपट्टी कूंडधाम आश्रम तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण
ReligiousJune 10, 2026परमा एकादशी आज: जानिए व्रत पारण का सही समय, हरिवासर का नियम और भगवान विष्णु की कृपा पाने की विशेष विधि
LUCKNOWMay 28, 2026सुलतानपुर-राजापुर गांव के 104 किसानों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एसडीएम की कार्रवाई पर लगी रोक
