सुलतानपुर। शहर के घंटाघर क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध लक्ष्मी होटल में भोजन और भुगतान को लेकर शुरू हुआ विवाद रविवार देर रात हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में अधिवक्ता धर्मात्मा सिंह समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से अधिवक्ता धर्मात्मा सिंह को बेहतर उपचार के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना के बाद अधिवक्ता समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता धर्मात्मा सिंह अपने साथियों विपिन पांडेय, राजन और संजीव तिवारी के साथ होटल में भोजन करने पहुंचे थे। भोजन के दौरान खाने की गुणवत्ता और शुद्धता को लेकर होटल प्रबंधन से विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।
दिनांक 21/06/2026 को जनपद सुल्तानपुर के कोतवाली नगर के घंटाघर चौकी क्षेत्र के लक्ष्मी होटल पर पेमेंट के विवाद को लेकर के दो पक्षों के बीच में मारपीट की घटना कारित हुई थी। उक्त के संबंध में तहरीर प्राप्त करके पीड़ित पक्ष की तरफ से अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।(1/3).. pic.twitter.com/g40E8f26mS
— SULTANPUR POLICE (@sultanpurpolice) June 22, 2026
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई, जिसमें अधिवक्ता धर्मात्मा सिंह, विपिन पांडेय और राजन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने धर्मात्मा सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें लखनऊ के केजीएमयू रेफर कर दिया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल संचालक पूरन पोपटानी और उनके भतीजे हर्षित पोपटानी को हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है।
नगर क्षेत्राधिकारी (सीओ सिटी) सौरभ सामंत ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर प्राप्त हो चुकी है। मामले में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है तथा पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता कोतवाली नगर पहुंच गए। अधिवक्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए मामले को गंभीर बताया। अधिवक्ता समाज ने होटल की कार्यप्रणाली और लाइसेंस संबंधी पहलुओं की भी जांच कराने की मांग उठाई है।
वहीं होटल संचालक पूरन पोपटानी का कहना है कि चारों युवक होटल में भोजन करने आए थे और बिल भुगतान को लेकर विवाद हुआ। उनका आरोप है कि विवाद के दौरान युवकों ने अभद्रता और हंगामा किया, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई। होटल पक्ष का दावा है कि घटना में आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों की भीड़ भी शामिल हो गई थी।
फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है तथा सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्य सामने आने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
