सुलतानपुर। जिले में डीजल, पेट्रोल और घरेलू गैस की आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता निर्बाध बनी रहे, इसके लिए जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में ईंधन एवं गैस आपूर्ति की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश साझा किए गए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), जिला पूर्ति अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी सहित विभिन्न एलपीजी कंपनियों और पेट्रोल पंपों के विक्रय प्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिकारियों ने जिलाधिकारी को जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में डीजल, पेट्रोल और घरेलू गैस सिलेण्डरों का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है और वर्तमान समय में कहीं भी किसी प्रकार की कमी या आपूर्ति बाधित होने जैसी स्थिति नहीं है।
संबंधित विक्रय अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में आपूर्ति एजेंसियां लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं और उपभोक्ताओं तक समय पर ईंधन और गैस की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है, ताकि किसी भी व्यक्ति को असुविधा का सामना न करना पड़े।
जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनसुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु बनाए रखा जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलने या कृत्रिम कमी की स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी। साथ ही सभी पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
डीएम ने अधिकारियों से कहा कि यदि किसी उपभोक्ता को किसी प्रकार की शिकायत होती है तो उसका तत्काल समाधान किया जाए। इसी उद्देश्य से जिला पूर्ति कार्यालय सुलतानपुर में एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, ताकि आमजन अपनी समस्याओं की शिकायत सीधे दर्ज करा सकें।
प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार यदि किसी उपभोक्ता को डीजल, पेट्रोल या घरेलू गैस सिलेण्डर प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या आती है तो वह कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9120098526, 7800900041 और 9696282871 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकता है।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने जिले के लोगों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अपनी आवश्यकता के अनुसार ही ईंधन एवं गैस की खरीदारी करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन जनपद में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
