सुलतानपुर। बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश के अंतर्गत कार्यरत अनुदेशकों के सम्मान में रविवार को सुलतानपुर में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रदेश सरकार द्वारा मानदेय में की गई वृद्धि के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में चयनित अनुदेशकों को सम्मानित किया गया और प्रतीकात्मक रूप से डेमो चेक भी प्रदान किए गए।
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नवीन सभागार में आयोजित समारोह की अध्यक्षता शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने की। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह तथा अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि किया जाना उनके कार्यों के प्रति सम्मान और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कला शिक्षा, स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा, कंप्यूटर शिक्षा, गृहशिल्प, कृषि शिक्षा तथा उद्यान एवं फसल संरक्षण जैसे विषयों में कुल 446 अंशकालिक अनुदेशक कार्यरत हैं, जो बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
समारोह के दौरान चयनित अनुदेशकों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अतिथियों ने कहा कि अनुदेशक शिक्षा व्यवस्था की मजबूत नींव हैं और उनके योगदान से प्राथमिक शिक्षा को नई दिशा मिल रही है।
एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से अनुदेशकों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अनुदेशकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और सरकार उनके हितों को लेकर गंभीर है।
वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि अनुदेशकों के लंबे संघर्ष, मेहनत और समर्पण का ही परिणाम है कि आज सरकार ने उनके मानदेय में वृद्धि कर उन्हें सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि अनुदेशक बच्चों के भविष्य को आकार देने में शिल्पकार की भूमिका निभाते हैं और समाज निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय है।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में अनुदेशक, शिक्षकगण, शिक्षा विभाग के कर्मचारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और सम्मान का माहौल देखने को मिला।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsMay 20, 2026हाईकोर्ट का सुलतानपुर मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को निर्देश: स्टाफ नर्स की शिकायत पर दो माह में लें फैसला
Breaking NewsMay 20, 2026स्मार्ट मीटर और बिजली निजीकरण के खिलाफ CPI का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Breaking NewsMay 20, 2026सुलतानपुर में गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत से हाहाकार, 10–15 दिन तक एजेंसियों के चक्कर काटने को मजबूर उपभोक्ता
Breaking NewsMay 20, 2026ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दवा कारोबारियों का प्रदर्शन, जनस्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
