सुलतानपुर। जिले के करौदी कला थाना क्षेत्र के बौढियाबालमऊ गांव में शनिवार शाम कथित धर्मांतरण की सूचना मिलने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। ग्रामीणों के विरोध और हंगामे के बीच पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया तथा तीन महिलाओं और एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारी सक्रिय हो गए। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की बात कह रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के रमसापुर पुरवा में पिछले कई महीनों से ईसाई धर्म से संबंधित बैठकों का आयोजन किया जा रहा था। शनिवार को भी बाहरी लोगों की मौजूदगी में एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए थे। इस सूचना के फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और विरोध शुरू हो गया।
मामले ने उस समय गंभीर रूप ले लिया जब विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और कथित धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने एहतियातन कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बौढियाबालमऊ गांव के रमसापुर पुरवा में पिछले पांच से छह महीनों से ईसाई धर्म से जुड़ी बैठकों के आयोजन की चर्चा स्थानीय स्तर पर होती रही है। ग्रामीणों का कहना है कि शनिवार दोपहर करीब एक बजे शाहगंज (जौनपुर) से कुछ लोग गांव पहुंचे और एक निजी मकान में बैठक शुरू हुई। पड़ोसियों को जब इस बैठक की जानकारी मिली तो उन्होंने प्रमुख प्रतिनिधि सर्वेश मिश्र, सामाजिक कार्यकर्ता दीपक प्रेमी तथा स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही सर्वेश मिश्र, दीपक प्रेमी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों का आरोप है कि जिस कमरे में बैठक चल रही थी, वहां लगभग 50 महिला-पुरुष मौजूद थे। उनका कहना है कि बैठक के दौरान ईसाई धर्म से संबंधित चर्चा की जा रही थी और कथित रूप से धर्मांतरण की रणनीति बनाई जा रही थी। हालांकि, इन आरोपों की अभी तक पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा।
ग्रामीणों द्वारा विरोध जताए जाने के बाद मौके पर माहौल अचानक गर्म हो गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग वहां एकत्र हो गए और हंगामा शुरू हो गया। स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय पुलिस को तत्काल सूचना दी गई।
थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार सिंह के निर्देश पर उपनिरीक्षक के नेतृत्व में महिला पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया और किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोक दिया।
मौके से पुलिस ने तीन महिलाओं और एक युवक को हिरासत में लेकर करौदी कला थाने पहुंचाया जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी भी सक्रिय हो गए। दोनों संगठनों के प्रतिनिधियों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए आरोपितों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
Author Profile

Latest entries
AMETHIJuly 4, 2026पूर्व विधायक तेजभान सिंह के निधन पर उमड़ा श्रद्धांजलियों का सैलाब, राजनीतिक और सामाजिक जगत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Breaking NewsJuly 4, 2026सुलतानपुर में व्यापारियों के बीच पहुंचे पुलिकत सिंह, जनसंपर्क अभियान में व्यापारियों से सीधा संवाद कर जाना हालचाल
Breaking NewsJuly 4, 2026अमहट चौराहे का नाम बदलने की मांग तेज, भाजपा जिलाध्यक्ष ने डीएम को लिखा पत्र; ‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक’ नामकरण का किया अनुरोध
Breaking NewsJuly 4, 2026सुलतानपुर में व्यापारियों के बीच पहुंचे पुलिकत सिंह, जनसंपर्क अभियान में व्यापारियों से सीधा संवाद कर जाना हालचाल
