सुलतानपुर। जनपद के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की अरवल-किरी करवत हवाई पट्टी पर वायुसेना (Sultanpur Airstrip) के लड़ाकू विमानों का दो दिवसीय अभ्यास बुधवार को शुरू हुआ। इस अभ्यास के मद्देनजर अधिकारियों ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के साथ ही यातायात प्रतिबंध लगाए हैं। अधिकारियों के अनुसार आपात स्थिति के दौरान एक्सप्रेस-वे का उपयोग वैकल्पिक रनवे के रूप में करने की तैयारी के तहत लड़ाकू विमान “टच-एंड-गो” ऑपरेशन संचालित कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अभ्यास के दौरान विमानों की आवाजाही के प्रबंधन के लिए एक्सप्रेस-वे के पास एक हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली भी स्थापित की गई है। स्थानीय प्रशासन ने इससे पहले हवाई पट्टी के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी थी और निवासियों से इससे सुरक्षित दूरी बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान देने से बचने की अपील की थी। इस अभ्यास से क्षेत्र में उत्साह भी पैदा हुआ है क्योंकि लोगों को लड़ाकू विमानों को करीब से देखने का मौका मिल रहा है।अधिकारियों ने कहा कि एहतियात के तौर पर एक्सप्रेस-वे के 12 किलोमीटर लंबे हिस्से पर यातायात का मार्ग एक मई तक बदल दिया गया है और अभ्यास समाप्त होने के बाद 2 मई से फिर से शुरू किया जाएगा।
गौरतलब है कि इसी तरह का अभ्यास पहले भी किया जा चुका है, जिसमें जून 2023 का अभ्यास भी शामिल है जब सुखोई और मिराज विमानों ने 3.2 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी पर ‘टच-एंड-गो’ ऑपरेशन किया था। नवंबर 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के दौरान इसका का उपयोग ऐसे अभ्यास के लिए भी किया गया था, जब लड़ाकू जेट और एक हरक्यूलिस विमान इस खंड पर उतरे थे।
Author Profile

Latest entries
SULTANPURJuly 3, 2026हाजीपट्टी कूंडधाम आश्रम तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण
ReligiousJune 10, 2026परमा एकादशी आज: जानिए व्रत पारण का सही समय, हरिवासर का नियम और भगवान विष्णु की कृपा पाने की विशेष विधि
LUCKNOWMay 28, 2026सुलतानपुर-राजापुर गांव के 104 किसानों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एसडीएम की कार्रवाई पर लगी रोक
AUTOMOBILEMay 22, 2026Honda NX500 दमदार फीचर्स और एडवेंचर लुक के साथ युवाओं की पहली पसंद बनने को तैयार, जानिये सुलतानपुर में कितना है दाम..
