सुलतानपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शिवगढ़ पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित एवं ₹25 हजार के इनामी फरार आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के गांव पहुंचकर धारा 84 बीएनएसएस के अंतर्गत सार्वजनिक मुनादी कराते हुए उद्घोषणा की कार्रवाई पूरी की।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारु निगम के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना शिवगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 60/2026 में वांछित अभियुक्त मान सिंह पुत्र बिन्देश्वर, निवासी ग्राम भिटौरा, थाना शिवगढ़, जनपद सुलतानपुर, घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा उस पर ₹25,000 का पुरस्कार भी घोषित किया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद वह पुलिस की पकड़ से दूर बना हुआ है।
लगातार फरार रहने और न्यायिक प्रक्रिया से बचने के कारण माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध धारा 84 बीएनएसएस (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) के अंतर्गत उद्घोषणा (Proclamation) जारी की गई। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में शनिवार को थाना शिवगढ़ के प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा पुलिस बल के साथ आरोपी के गांव भिटौरा पहुंचे।
इस दौरान पुलिस ने गांव में डुग्गी पिटवाकर सार्वजनिक रूप से उद्घोषणा कराई तथा आरोपी को न्यायालय में उपस्थित होने के लिए नोटिस की तामील कराई। पुलिस द्वारा गांव के प्रमुख स्थानों पर मुनादी कराते हुए लोगों को भी आरोपी के बारे में जानकारी देने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यदि निर्धारित अवधि के भीतर आरोपी न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं होता है तो उसके विरुद्ध कानून के अनुसार आगे की कठोर वैधानिक कार्रवाई भी की जा सकती है। पुलिस की यह कार्रवाई फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य अपराधियों को कानून के दायरे में लाना और न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावी बनाना है।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
