सुलतानपुर। आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शिवगढ़ थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी परशुराम ओझा ने की। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, ताजिया कमेटियों के पदाधिकारियों, ग्राम प्रधानों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर अपने सुझाव साझा किए।
बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी परशुराम ओझा ने कहा कि मोहर्रम केवल एक धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का भी प्रतीक है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि पर्व के दौरान आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें।
उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का भी दायित्व है। यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, विवाद या समस्या की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
थाना प्रभारी ने ताजिया जुलूस एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के संबंध में शासन और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी आयोजन निर्धारित मार्ग, समय और सुरक्षा मानकों के अनुरूप संपन्न कराए जाएं ताकि किसी प्रकार की असुविधा या अव्यवस्था उत्पन्न न हो।
बैठक में उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया और कहा कि क्षेत्र में वर्षों से आपसी भाईचारे और सौहार्द की परंपरा रही है, जिसे आगे भी कायम रखा जाएगा।
इस अवसर पर सहायता फाउंडेशन ट्रस्ट के प्रदेश संस्थापक अध्यक्ष एवं भावी जिला पंचायत सदस्य वार्ड संख्या-40 मोहम्मद सुफियान, मोहम्मद शमीम प्रधान, जसीम पूर्व प्रधान, सिराज बीडीसी, शकील, अकरम, राधेश्याम पूर्व प्रधान, मुबीन प्रधान सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। इसके अलावा विभिन्न ताजिया कमेटियों के पदाधिकारी, चौकीदार एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी बैठक में शामिल हुए।
बैठक के अंत में प्रशासन और नागरिकों ने संयुक्त रूप से यह संकल्प लिया कि मोहर्रम पर्व को पूरी शांति, सुरक्षा और धार्मिक गरिमा के साथ संपन्न कराया जाएगा तथा क्षेत्र में भाईचारे और सामाजिक एकता की मिसाल कायम रखी जाएगी।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
