सुलतानपुर। जयसिंहपुर क्षेत्र के बरौसा चौराहे पर धार्मिक और आध्यात्मिक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब ज्योतिष्पीठाधीश्वर एवं जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का भव्य आगमन हुआ। उनके आगमन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर गौसेवा और सनातन संस्कृति के संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने क्षेत्र में एक आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त गौशाला के निर्माण का संकल्प लिया। इस महत्वाकांक्षी योजना को जनभागीदारी से जोड़ने के लिए ‘एक रुपया जनसहयोग अभियान’ शुरू करने की घोषणा की गई। इसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग को इस पुनीत कार्य से जोड़ते हुए इसे जनआंदोलन का रूप देना है।
कार्यक्रम का संयोजन समाजसेवी राजेश ओझा द्वारा किया गया। इस दौरान राजेश ओझा और उनकी धर्मपत्नी अंजू ओझा ने विधि-विधान के साथ शंकराचार्य जी की चरण पादुका पूजन कर महाआरती उतारी। साथ ही उन्होंने गौ माता का चित्र भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
शंकराचार्य ने अपने संबोधन में गौसेवा को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का अभिन्न हिस्सा बताते हुए समाज को इसके प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण केवल धार्मिक विषय नहीं, बल्कि समाज और संस्कृति के संरक्षण का भी महत्वपूर्ण आधार है।
गौशाला निर्माण को लेकर शुरू किए गए ‘एक रुपया सहयोग अभियान’ की जिम्मेदारी राजेश ओझा को सौंपी गई है। वे घर-घर जाकर लोगों को इस अभियान से जोड़ने और सहयोग प्राप्त करने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण घोषणा भी की गई। पांडेयपुर देवरिया निवासी राम नायक तिवारी ने गौशाला निर्माण के लिए भूमि दान करने की घोषणा की। उनके इस योगदान की उपस्थित श्रद्धालुओं और शंकराचार्य जी ने सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायी कदम बताया।
इससे पहले सुल्तानपुर के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर अपने प्रवास के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गौ संरक्षण और गौवंश की स्थिति को लेकर सरकार पर भी सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि कागजों और सरकारी दावों में गायों की स्थिति काफी बेहतर दिखाई जाती है, जबकि जमीनी स्तर पर वास्तविक परिस्थितियां अलग दिखाई देती हैं।
कार्यक्रम में हर्ष नारायण मिश्रा, चंद्रशेखर शुक्ला, धनंजय शुक्ला, अमित यादव, राहुल शुक्ला, लल्लू फौजी, दीपांकर वर्मा, अजय यादव, अनिल पांडेय, लक्ष्मी नारायण, विजय और राहुल सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर गौसेवा और समाजहित के इस संकल्प को मजबूती प्रदान की।
Author Profile

Latest entries
KADIPURMay 21, 2026कादीपुर में संगठन मजबूत करने की रणनीति पर मंथन, पूर्व विधायक भगेलू राम की बैठक में गूंजा ‘बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ का नारा
SULTANPURMay 21, 2026सुलतानपुर में यूथ कांग्रेस का ‘लीक तंत्र हटाओ’ कार्यक्रम, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
LAMBHUAMay 21, 2026चांदा पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
ACADEMICMay 21, 2026श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज में भारतीय भाषा समर कैंप-2026 का भव्य समापन, छात्रों ने दिखाई प्रतिभा और सांस्कृतिक कौशल
