सुलतानपुर। आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह सोमवार को अपने गृह जनपद सुलतानपुर पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘देशभक्ति’ वाले संदेश और देश की आर्थिक स्थिति पर निशाना साधा।
संजय सिंह ने प्रधानमंत्री से देश की आर्थिक स्थिति पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के लिए विदेश यात्राएं और चुनाव प्रचार अधिक महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव खत्म होते ही सरकार जनता पर महंगाई का बोझ डाल देती है। संजय सिंह ने तंज कसते हुए कहा, ‘चुनाव खत्म, तो मोदी जी की सलाह आ गई — देशभक्त हो तो पेट्रोल, डीजल, गैस और तेल का इस्तेमाल कम करो।’
आप नेता ने प्रधानमंत्री से अपील की कि वे स्वयं इसकी शुरुआत करें। उन्होंने लाखों लोगों की रैलियों और रोड शो को बंद करने की सलाह दी, जिनमें लाखों लीटर ईंधन बर्बाद होता है। सिंह ने प्रधानमंत्री से अपनी विदेश यात्राएं भी बंद करने को कहा। उन्होंने ₹1.5 लाख प्रति तोला सोने की कीमत पर कटाक्ष करते हुए पूछा कि आम जनता सोना कहां से खरीदेगी। उन्होंने तंज कसा कि सोना तो प्रधानमंत्री के ‘दोस्त’ नीरव मोदी और मेहुल चोकसी खरीदते हैं।
संजय सिंह ने 2 करोड़ रोजगार, काला धन वापस लाने और ₹15 लाख देने जैसे पुराने वादों को ‘झूठा’ बताया। उन्होंने जनता को आगाह किया कि यदि वे फिर भी वोट देते हैं, तो उन्हें और अधिक महंगाई और ‘झूठ’ का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा, ‘चुनाव के पहले आपको पटना की सड़कों पर लाठी खानी पड़ती है, बंगाल में हिंसा झेलनी पड़ती है और दिल्ली में ढाई हजार का झूठा वादा सुनकर उसे भूल जाना पड़ता है।’
भाजपा द्वारा ‘विद्वेष की भावना’ से मुकदमा करने के सवाल पर संजय सिंह ने कहा कि उनके तो मंत्री तक गिरफ्तार कर लिए गए हैं, इसलिए वे डरने वाले नहीं हैं।
Author Profile

Latest entries
SULTANPURJuly 3, 2026हाजीपट्टी कूंडधाम आश्रम तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण
ReligiousJune 10, 2026परमा एकादशी आज: जानिए व्रत पारण का सही समय, हरिवासर का नियम और भगवान विष्णु की कृपा पाने की विशेष विधि
LUCKNOWMay 28, 2026सुलतानपुर-राजापुर गांव के 104 किसानों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एसडीएम की कार्रवाई पर लगी रोक
AUTOMOBILEMay 22, 2026Honda NX500 दमदार फीचर्स और एडवेंचर लुक के साथ युवाओं की पहली पसंद बनने को तैयार, जानिये सुलतानपुर में कितना है दाम..
