सुलतानपुर। जनसंपर्क और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता देते हुए सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजबाबू उपाध्याय ने रविवार को अपने पैतृक निवास रतनपुर बारी सहिजन में जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान सदर विधानसभा क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें लेकर पहुंचे, जहां विधायक ने लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने सड़क, बिजली, राजस्व, पेंशन, आवास और अन्य स्थानीय समस्याओं से जुड़े मुद्दे विधायक के समक्ष रखे। विधायक ने मौजूद लोगों की शिकायतों और समस्याओं को विस्तार से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को फोन के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश देकर समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए कहा।
इस अवसर पर विधायक राजबाबू उपाध्याय ने कहा कि “जनसेवा ही मेरा संकल्प है और जनता की समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।” उन्होंने कहा कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही उनका उद्देश्य है।
उन्होंने यह भी कहा कि शासन की योजनाएं तभी सफल मानी जाएंगी जब उनका लाभ जरूरतमंद लोगों तक बिना किसी बाधा के पहुंचे। जनता और जनप्रतिनिधि के बीच सीधा संवाद लोकतंत्र को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने विधायक के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा सीधे लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनना और त्वरित समाधान के लिए पहल करना सकारात्मक पहल है।
सदर विधायक ने कहा कि जनता की सेवा, क्षेत्र के विकास और लोगों के जीवन में खुशहाली लाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है और इसके लिए लगातार प्रयास किए जाते रहेंगे।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
