सुलतानपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को सुलतानपुर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान तथा जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रमों में कांग्रेसजनों ने सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश देते हुए राहुल गांधी का जन्मदिवस उत्साहपूर्वक मनाया।
दिन की शुरुआत जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम से हुई, जहां जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राहुल गांधी के जन्मदिवस की खुशियां साझा कीं। इस दौरान सभी कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की।
इसके बाद जिला युवा कांग्रेस सुलतानपुर के अध्यक्ष संतोष वर्मा के नेतृत्व में दीवानी चौराहा पर शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहगीरों और आम जनता के बीच शरबत वितरित कर राहुल गांधी के जन्मदिवस की खुशी साझा की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जन्मदिवस के अवसर पर सबसे प्रमुख कार्यक्रम राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय सुलतानपुर में आयोजित किया गया, जहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों के बीच फल वितरित किए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष शकील अंसारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मरीजों का हालचाल भी जाना गया तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा गरीबों, किसानों, मजदूरों, युवाओं और समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहे हैं। उनके जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और यही राहुल गांधी की विचारधारा का मूल आधार है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी का जीवन संघर्ष, संवेदनशीलता और जनसेवा का प्रतीक है। मरीजों और उनके परिजनों के बीच फल वितरण कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समाज के दुख-दर्द में सहभागी बनने का संदेश दिया है।
पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही कांग्रेस की प्राथमिकता है।
जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने जानकारी दी कि जिले के सभी ब्लॉकों में भी ब्लॉक अध्यक्षों के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच फल वितरित किए गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों की सहायता कर राहुल गांधी के जन्मदिवस को जनसेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़ने का प्रयास किया।
अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता एवं सहयोग पहुंचाने का संकल्प लिया और राहुल गांधी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता जफर खान, सरदार परमजीत सिंह, निकलेश सरोज, आरबी पांडेय, राहुल त्रिपाठी, वरुण मिश्र, रणजीत सिंह सलूजा, कमर खान, आवेश अहमद, ममनून आलम, एससी मिश्र, मोहित तिवारी, शहबाज खान, संतोष वर्मा, राघव, श्याम लगन कोरी, अवधेश गौतम, मनोज कुमार शुक्ला, इमरान अहमद, अतीक अहमद, नफीस फारुखी, मोहम्मद हारून, बलराम तिवारी, फैसल खान, हनुमान यादव, प्रभात पाल, शीतला साहू, चौथी राम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
