सुलतानपुर। सेवा, करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए जिले की अग्रणी सामाजिक संस्था राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ ने अपने साप्ताहिक निःशुल्क भोजन वितरण अभियान के तहत 450 मरीजों, तीमारदारों, यात्रियों और जरूरतमंद लोगों को गरम, ताजा एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया। संस्था के इस मानवीय प्रयास की जिलेभर में सराहना की जा रही है।
संस्था के अध्यक्ष मेराज अहमद खान के नेतृत्व में देर शाम स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में विशेष भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके साथ मौजूद अटेंडरों को सम्मानपूर्वक भोजन की थालियां वितरित की गईं। कुल 315 मरीजों एवं तीमारदारों ने इस सेवा का लाभ उठाया। भोजन प्राप्त करने वाले लोगों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे कठिन समय में बड़ी राहत बताया।
वहीं दूसरी ओर रेलवे स्टेशन परिसर में भी संस्था द्वारा भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ टिकट निरीक्षक अनिल कुमार ने यात्रियों एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन की थालियां वितरित कर किया। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों, श्रमिकों और असहाय लोगों को भी भोजन उपलब्ध कराया गया, जिससे उन्हें राहत मिली।
राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ के मार्गदर्शक निज़ाम खान ने बताया कि यह सेवा अभियान जनसहयोग और विभिन्न सामाजिक माध्यमों के सहयोग से प्रत्येक सप्ताह नियमित रूप से संचालित किया जाता है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में बड़ी संख्या में ऐसे मरीज और तीमारदार आते हैं, जो बीमारी के साथ-साथ आर्थिक परेशानियों से भी जूझ रहे होते हैं। ऐसे लोगों के लिए एक समय का सम्मानजनक भोजन किसी सहायता से कम नहीं होता।
उन्होंने कहा कि संस्था केवल भोजन उपलब्ध कराने का कार्य नहीं कर रही है, बल्कि जरूरतमंद लोगों में यह विश्वास भी जगाने का प्रयास कर रही है कि समाज उनके साथ खड़ा है। जब कोई व्यक्ति कठिन परिस्थितियों में भी सम्मान के साथ भोजन प्राप्त करता है, तो उसके मन में आशा और आत्मविश्वास का संचार होता है।
निज़ाम खान ने बताया कि मौसम और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए भोजन का मेन्यू तैयार किया जाता है। इस बार भोजन में अरहर की दाल, मौसमी सब्जी, ताजी रोटियां और चावल शामिल किए गए, ताकि लोगों को पौष्टिक एवं संतुलित भोजन मिल सके।
संस्था के अध्यक्ष मेराज अहमद खान ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना ही संगठन का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जब कोई भूखा व्यक्ति सम्मानपूर्वक भोजन ग्रहण कर संतोष और खुशी व्यक्त करता है, तो वही संस्था के लिए सबसे बड़ा सम्मान और पुरस्कार होता है। संस्था का प्रयास है कि जनपद में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए और समाज में सेवा, करुणा तथा भाईचारे की भावना लगातार मजबूत होती रहे।
इस सेवा अभियान को सफल बनाने में कई समाजसेवियों और सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में सुहेल सिद्दीकी, सरदार गुरप्रीत सिंह, राशिद खान, हाजी फैज उल्लाह अंसारी, गुलाम रब्बानी खान, सुल्तान महमूद, माता प्रसाद जायसवाल, बैजनाथ प्रजापति सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे और भोजन वितरण में सहयोग प्रदान किया।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
