सुलतानपुर। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल के पावन अवसर पर बल्दीराय तहसील क्षेत्र के अशरफपुर वलीपुर गांव में सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की एक ऐसी तस्वीर देखने को मिली, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य और युवा समाजसेवी कमर अब्बास ने बड़े मंगल के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन कर हिंदू-मुस्लिम एकता और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की।
भंडारे में सुबह से ही श्रद्धालुओं और क्षेत्रीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आयोजन स्थल पर बजरंगबली के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं के बीच छोला-पूड़ी और शर्बत का प्रसाद वितरित किया गया, जिसे सैकड़ों लोगों ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया।
क्षेत्र में बड़े मंगल के अवसर पर मुस्लिम युवक द्वारा इस प्रकार का आयोजन चर्चा का विषय बना रहा। स्थानीय लोगों ने इसे सामाजिक समरसता और सांप्रदायिक सौहार्द का एक सकारात्मक संदेश बताया। लोगों का कहना था कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता की भावना को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने भी इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि भारत की संस्कृति हमेशा से विविधता में एकता और गंगा-जमुनी तहजीब की पहचान रही है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और सकारात्मक सोच को आगे बढ़ाने का काम करते हैं।
भंडारे में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ऊषा सिंह, ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह और भाजपा नेत्री श्रीमती बबीता अखिलेश तिवारी समेत कई जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर आयोजन की प्रशंसा की और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने वाला प्रयास बताया।
इस दौरान जीपी तिवारी, राहुल यादव, सौरभ मिश्रा, रोहित मिश्रा, सुरेश अग्रहरि, संदीप यादव, मोनू पाल, विनोद गुप्ता, सूरज यादव, लल्लू पाल, रामतेज पाल, विपिन यादव, मोनू खान, सुल्तान अली, डॉ. संजय यादव, सत्येंद्र चौरसिया, सज्जाद, लल्लन दूबे, रितेश मिश्रा और शनि जायसवाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
