Mohini Ekadashi 2026 Know the correct date and note the auspicious timings

Mohini Ekadashi 2026: मोहिनी एकादशी कब है 26 या 27 अप्रैल कब है? जानें सही डेट और नोट कर लें शुभ मुहूर्त

मोहिनी एकादशी (Mohini Ekadashi) बैसाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन मनाई जाती है। यह दिन जगत के पालन हार भगवान विष्णु की प्रिय एकादशी तिथियों में से एक हैं। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं और श्री हरि के मोहिनी रूप की पूजा करते हैं। मोहिनी एकादशी पर विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने से पाप और कष्टों का नाश होता है और मोह-माया से मुक्ति मिलती है। आइए पं. राकेश झा से जानते हैं मोहिनी एकादशी की सही तारीख और शुभ मुहूर्त।

मोहिनी एकादशी 2026 कब है?
हिंदू पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि 26 अप्रैल, रविवार को शाम 6 बजकर 8 मिनट से शुरु होकर अगले दिन 27 अप्रैल, सोमवार को शाम 6 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, मोहिनी एकादशी का व्रत 27 अप्रैल 2026 को रखा जाएगा। व्रत का पारण का समय अगले दिन 28 अप्रैल, मंगलवार को सुबह 5 बजकर 38 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 17 मिनट रहेगा।

मोहिनी एकादशी 2026 शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 12 मिनट से सुबह 4 बजकर 55 मिनट तक
अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 42 मिनट तक
विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 28 मिनट से 3 बजकर 21 मिनट तक
अमृत काल दोपहर 2 बजकर 41 मिनट से 4 बजकर 20 मिनट तक

मोहिनी एकादशी महत्व
मान्यता है कि मोहिनी एकादशी के दिन ही भगवान विष्णु ने देवताओं को अमृत पान कराया था। इस दिन भगवान श्री हरि के साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है। ऐसा करने से आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। मोहिनी एकादशी के दिन अन्न, वस्त्र और गुड़ का दान करने से दरिद्रता दूर होती है।

मोहिनी एकादशी पूजा विधि

  • सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर घर की साफ-सफाई करें।
  • इसके बाद नहाने के पानी में थोड़े तिल डालकर स्नान करें।
  • पूजी स्थल पर लकड़ी की चौकी के ऊपर पीला वस्त्र बिछा लें।
  • अब उसपर भगवान विष्णु की प्रतिमा को स्थापित करें।
  • भगवान श्री हरि को पीला चंदन, अक्षत, पीले फूल, तुलसी दल अर्पित करें।
  • इसके बाद भगवान को पंच मृत और पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं।
  • मोहिनी एकादशी व्रत काता का पाठ करें।
  • पूजा के अंत में घी के दीपक से भगवान की आरती उतारें।