सुलतानपुर। विकास खंड मुख्यालय कुड़वार में रविवार को जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (जेसीआई) के तत्वावधान में आयोजित अधिवेशन एवं बैठक में संगठन की कुड़वार ब्लॉक इकाई का विधिवत गठन किया गया। सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र कुमार तिवारी को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया, जबकि संगठन की 16 सदस्यीय कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। कार्यक्रम में जिले और मंडल स्तर के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पत्रकारों की उपस्थिति रही।
बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करने तथा निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया। नवगठित टीम को वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
अधिवेशन के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी विनय कटियार तथा विशिष्ट अतिथि प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ विनय कटियार ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और समाज तथा प्रशासन के बीच मजबूत सेतु का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि विकास खंड प्रशासन सभी पत्रकारों का सम्मान करता है और जनहित से जुड़े कार्यों में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
वहीं प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि समाज को सही दिशा देने में मीडिया की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने पत्रकारों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी समाचार के प्रकाशन अथवा प्रसारण से पहले उसकी तथ्यात्मक पुष्टि अवश्य करें तथा संबंधित पक्ष का पक्ष भी लिया जाए, ताकि निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को बढ़ावा मिल सके।
जिला संरक्षक इंद्र नारायण तिवारी ने नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि संगठन की कुड़वार ब्लॉक इकाई में निम्नलिखित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई—
धर्मेंद्र कुमार तिवारी – ब्लॉक अध्यक्ष
तेज बहादुर सिंह – संरक्षक
राकेश कुमार तिवारी – महासचिव
ओम प्रकाश शर्मा – महामंत्री
प्रवीण कुमार श्रीवास्तव – कोषाध्यक्ष
विजय प्रकाश तिवारी – उपाध्यक्ष
इसके अलावा कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्यों में इंद्रसेन द्विवेदी, नितिन विश्वास, उदय प्रताप सिंह, नीरज श्रीवास्तव, मनोज पांडेय, नीरज विक्रम सिंह, उमेश चंद्र तिवारी, संतोष द्विवेदी, राहुल श्रीवास्तव और प्रदीप सिंह को शामिल किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कुड़वार इकाई के संरक्षक तेज बहादुर सिंह एवं राकेश तिवारी ने संयुक्त रूप से की। अधिवेशन में संगठन के मंडल महासचिव नीरज तिवारी, जिला संरक्षक इंद्र नारायण तिवारी, जिलाध्यक्ष रामानंद मिश्र, जिला महामंत्री फरीद अहमद अर्शी, जिला मंत्री रामराज पांडेय, कोषाध्यक्ष रणविजय सिंह, मीडिया प्रभारी अनिल निषाद, वरिष्ठ पत्रकार आर.के. मौर्य सहित अनेक पदाधिकारी एवं पत्रकार उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
