सुलतानपुर। नीट (NEET) परीक्षा के अवसर पर परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों की सहायता के उद्देश्य से घर सुल्तानपुर फाउंडेशन द्वारा बस अड्डा परिसर में एक विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया गया। फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने सुबह से ही परीक्षार्थियों की हर संभव सहायता के लिए मोर्चा संभाला।
शिविर के माध्यम से मधुसूदन विद्यालय, राणा प्रताप इंटर कॉलेज, रामरती इंटर कॉलेज कटका, एमजीएस इंटर कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय तथा केश कुमारी इंटर कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर जाने वाले छात्रों एवं उनके परिजनों को कार एवं बाइक के माध्यम से सुरक्षित और समय पर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई।
इसके अतिरिक्त कई परीक्षार्थियों को आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी (फोटोस्टेट), पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं। फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने परीक्षा को लेकर छात्रों और अभिभावकों की चिंताओं को कम करने तथा उन्हें सुगम अनुभव प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
घर सुल्तानपुर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था का उद्देश्य सामाजिक सहयोग एवं जनसेवा की भावना को मजबूत करना है और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
इस अवसर पर प्रहलाद गुप्ता, नितिन मिश्रा, अनूप गुप्ता, अनुराग गुप्ता, हिमांशु श्रीवास्तव, अंकुर द्विवेदी, रमेश प्रजापति, नफीस अहमद, रज्जन सिंह, अंकुर गुप्ता सहित फाउंडेशन के अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे तथा सेवा कार्यों में सक्रिय योगदान दिया।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
