सुलतानपुर। सुलतानपुर में सामाजिक सेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ द्वारा जरूरतमंद मरीजों, तीमारदारों और असहाय लोगों के लिए निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सेवा अभियान के तहत लगभग 350 लोगों को गरम और ताज़ा भोजन उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम को लेकर जिला अस्पताल परिसर में भावुक और मानवीय माहौल देखने को मिला।
राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ के तत्वावधान में यह सेवा कार्य प्रत्येक बृहस्पतिवार देर शाम स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जिला अस्पताल और रेलवे स्टेशन परिसर में लगातार संचालित किया जा रहा है। संघ का उद्देश्य दूर-दराज से इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को भोजन जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना है।
जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक के सामने आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सर्जन डॉ. सुप्रीत वर्मा, न्यूरो सर्जन यशांक और सर्जन डॉ. आकाश श्रीवास्तव ने जरूरतमंदों को भोजन की थाली वितरित कर किया।
इस अवसर पर डॉ. सुप्रीत वर्मा ने कहा कि मरीजों और उनके तीमारदारों को भोजन उपलब्ध कराना सबसे बड़ा मानव धर्म है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले कई परिवार आर्थिक कठिनाइयों का सामना करते हैं, ऐसे में सामाजिक संगठनों द्वारा किया जा रहा यह कार्य अत्यंत सराहनीय है।
न्यूरो सर्जन यशांक ने कहा कि दूर-दराज से आने वाले मरीजों और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करते हैं।
डॉ. आकाश श्रीवास्तव ने कहा कि भोजन वितरण जैसे कार्यक्रम जरूरतमंद लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से आगे आकर सेवा कार्यों में योगदान देने की अपील की।
संघ अध्यक्ष मेराज अहमद खान के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में संघ के मार्गदर्शक निजाम खान ने बताया कि जरूरतमंदों को पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराया गया, जिसमें अरहर की दाल, मौसमी सब्जी, रोटी और चावल शामिल थे।
इस पुनीत कार्य में प्रदीप श्रीवास्तव, सुहेल सिद्दीकी, सरदार गुरुप्रीत सिंह, हाजी मुहम्मद मुजतबा अंसारी, जियाऊल कमर सिद्दीकी, राशिद खान, सद्दाम खान, अमानत खान, युसूफ पठान, बैजनाथ प्रजापति, माता प्रसाद जायसवाल और सुल्तान महमूद खान कैफी सहित कई समाजसेवियों ने सक्रिय सहयोग दिया।
सामाजिक सेवा के इस अभियान की जिलेभर में सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि ऐसे प्रयास समाज में इंसानियत और सहयोग की भावना को जीवित रखने का कार्य करते हैं।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
