सुलतानपुर। नीट परीक्षा में हुए पेपर लीक घोटाले और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शनिवार जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने किया, जबकि शहर अध्यक्ष शकील अंसारी की मौजूदगी में काफी कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की लापरवाही के चलते लाखों छात्रों का भविष्य संकट में पड़ गया है और दूसरी ओर महंगाई ने आम जनता का जीना मुश्किल कर दिया है।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि नीट पेपर लीक मामले की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी एनटीए के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। प्रभावित छात्रों को उचित मुआवजा और न्याय दिया जाए। पेट्रोल, डीजल और गैस के बढ़े हुए दाम तत्काल वापस लिए जाएं। आवश्यक रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम नियंत्रित कर आम जनता को राहत दी जाए।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि नीट पेपर लीक सरकार की नाकामी और मिलीभगत का बड़ा उदाहरण है। लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। अगर सरकार में नैतिकता बची है तो शिक्षा मंत्री को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है, लेकिन सरकार को आम लोगों की कोई चिंता नहीं है।
वहीं शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि देश का युवा आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। मेहनत करने वाले छात्रों के साथ अन्याय हो रहा है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने हर वर्ग को प्रभावित किया है। यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस आंदोलन को और उग्र रूप देगी।
इस अवसर पर सलाहुद्दीन हाशमी,हौसला प्रसाद भीम, मनोज तिवारी, आरबी पांडे, अतहर नवाब, कमर खान एडवोकेट,ममनून आलम,सुब्रत सिंह सनी,रणजीत सिंह सलूजा,अमोल बाजपेयी, श्याम किशोर,अवधेश गौतम, गुड्डू जायसवाल,मानस तिवारी, हामिद राईन, मोहसिन सलीम, देवेंद्र तिवारी, इमरान अहमद, विवेक सिंह,सुरेश चंद्र मिश्रा, अविनाश हंटर,आवेश अहमद, देवेंद्र श्रीवास्तव,विनय त्रिपाठी, आशीष पाण्डेय, राना पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
