सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन को और अधिक मजबूत तथा कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026 के तहत सोमवार को श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज, कलान में दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग एवं प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) गोविंद नारायण शुक्ला ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, विधायक सुरेश पासी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की कार्यशैली, वैचारिक सिद्धांतों, राष्ट्र सेवा और अंत्योदय के दर्शन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
प्रशिक्षित और अनुशासित कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत: गोविंद नारायण शुक्ला
मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए गोविंद नारायण शुक्ला ने कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसके प्रशिक्षित, अनुशासित और सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती नियमित बैठकों, संवाद और प्रशिक्षण प्रक्रिया से आती है। उन्होंने कहा कि पार्टी केवल चुनावी राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। संगठन की विचारधारा और सेवा भाव ही भाजपा की पहचान है।
पहले दिन हुए आठ महत्वपूर्ण सत्र
जिला मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन आठ अलग-अलग सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों में कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, वैचारिक अधिष्ठान, भाजपा के इतिहास और विकास, कार्यपद्धति तथा राष्ट्र निर्माण में संगठन की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।
इन सत्रों में क्षेत्रीय महामंत्री संतोष पटेल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी, पूर्व प्रदेश मंत्री कौशलेंद्र पटेल, सुनील सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर और जोन सह-संयोजक राजेंद्र भंडारी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।
‘अंत्योदय’ और ‘एकात्म मानववाद’ के दर्शन पर रहा विशेष जोर
कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को समाज और संगठन के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना ही भाजपा का मूल उद्देश्य है।
कार्यक्रम के दौरान श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने अतिथियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
200 से अधिक कार्यकर्ताओं ने की सहभागिता
पूर्व जिला महामंत्री घनश्याम चौहान के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में नियंत्रक आनंद द्विवेदी, आशीष सिंह रानू और अयोध्या प्रसाद वर्मा ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक विनोद सिंह, विधायक राजप्रसाद उपाध्याय (राजबाबू), विधायक राजेश गौतम, विधायक सीताराम वर्मा, विधायक सुरेश पासी, नगर पालिका सुलतानपुर अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल सहित लगभग 200 से अधिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं की यही ऊर्जा और संगठन के प्रति समर्पण आने वाले समय में विकास, सुशासन और जनसेवा के नए आयाम स्थापित करेगा।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
