सुलतानपुर। सुलतानपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक विनोद सिंह ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान फरीदीपुर स्थित KNIMT सभागार पहुंचकर निषाद समाज के लोगों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान समाज के संभ्रांत नागरिक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। बैठक में विधायक का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया और इसके बाद परिचय सत्र के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई।
बैठक के दौरान विधायक विनोद सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वह हमेशा क्षेत्र की जनता के साथ खड़े रहे हैं और आगे भी हर परिस्थिति में साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास और जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बिजली, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों और समाज के लोगों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र की समस्याओं और आवश्यकताओं को खुलकर सामने रखें ताकि उनका समयबद्ध समाधान कराया जा सके।
विधायक ने कहा, “आपके सुख-दुख में मैं हमेशा आपके साथ खड़ा मिलूंगा। यदि गांव में किसी प्रकार की समस्या है तो उसे बताइए, उसका समाधान कराने के लिए मैं हरसंभव प्रयास करूंगा।”
उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार द्वारा आम जनता के हित में कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि जो पात्र व्यक्ति अभी तक इन योजनाओं का लाभ नहीं ले पाए हैं, वे इसका लाभ अवश्य उठाएं। साथ ही कहा कि यदि किसी योजना का लाभ लेने में कोई समस्या आती है तो उसे उनके संज्ञान में लाया जाए ताकि उसका जल्द निस्तारण कराया जा सके।
बैठक के दौरान निषाद समाज से जुड़े लोगों ने विधायक के साथ विभिन्न सामाजिक और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की तथा कार्यक्रम के आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने क्षेत्रीय विकास और जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर भी अपने विचार रखे।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य वृंदा प्रसाद निषाद, गणेश निषाद, शंभू निषाद, रवि निषाद, सोहन लाल निषाद, राम पियारे निषाद, कुंतल निषाद, रविन्द्र निषाद, जेपी निषाद, अमरजीत, अनिल निषाद, योगेश कुमार, विनोद निषाद, सनोज निषाद, विजय शेखर निषाद, संतोष निषाद, शिवकुमार, राजेश निषाद, नरेंद्र निषाद, बाबूराम निषाद, रामपाल निषाद, दीपक निषाद, सुभाष चंद्र निषाद, राम कलप निषाद, विजय प्रकाश निषाद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
