सुलतानपुर। तहसील लंभुआ के भदैया ब्लॉक के दक्षिणी क्षेत्र स्थित ज्ञानीपुर में 10वीं मोहर्रम के अवसर पर पारंपरिक ताजिया मेला श्रद्धा, अनुशासन और गंगा-जमुनी तहजीब के माहौल में संपन्न हुआ। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से ताजिया मेले में पहुंची, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं अकीदतमंद जुटे। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मेला दक्षिणी क्षेत्र के सबसे बड़े मोहर्रम मेलों में से एक माना जाता है, जहां सुलतानपुर के साथ-साथ पड़ोसी जनपद अमेठी से भी लोग बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।
इस अवसर पर सहायता फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं युवा नेता मोहम्मद सुफियान ने क्षेत्र के विभिन्न ताजिया स्थलों का भ्रमण किया। उन्होंने ज्ञानीपुर, मीरानपुर, कजियापुर, दिलावलपुर, तकिया, जुड़ापट्टी, खजुरी तथा जिला चौराहा सहित कई स्थानों पर पहुंचकर अकीदतमंदों से मुलाकात की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मोहम्मद सुफियान ने कहा कि लंभुआ-भदैया दक्षिणी बेल्ट की ताजियादारी पूरे क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखती है। यहां मोहर्रम के अवसर पर सुलतानपुर ही नहीं, बल्कि पड़ोसी जनपद अमेठी से भी बड़ी संख्या में लोग ताजिया देखने और मातमी कार्यक्रमों में शामिल होने आते हैं।
मोहर्रम का जुलूस अमन, एकता, भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ निकाला गया। पूरे आयोजन के दौरान प्रशासन एवं ताजिया कमेटियों के सहयोग से शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल बना रहा।
इस अवसर पर सहायता फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं युवा नेता मोहम्मद सुफियान, प्रिंस विश्वकर्मा, दीपांशु पाल, ताजिया कमेटियों के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में अकीदतमंद उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
