वाराणसी। वाराणसी में महानगर युवा कांग्रेस (Youth Congress) द्वारा किसानों के समर्थन में चलाया जा रहा “किसान न्याय सत्याग्रह” तीसरे दिन भी जारी रहा। शास्त्री घाट पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और युवाओं ने भाग लेकर किसानों की मांगों के समर्थन में आवाज उठाई।
शास्त्री घाट पर जुटे कार्यकर्ता
शास्त्री घात पर आयोजित सत्याग्रह में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान किसानों के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें आम लोगों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
नेताओं ने उठाए सवाल
कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये किसानों के हित में नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौते किसानों को कमजोर कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि MSP की कानूनी गारंटी मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।
युवाओं का मिला समर्थन
कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष चंचल शर्मा ने की, जबकि संचालन प्रदेश महासचिव माधव कृष्ण ने किया। चंचल शर्मा ने कहा कि युवाओं की भागीदारी इस बात का संकेत है कि देश का युवा किसानों के साथ खड़ा है।
कई नेता रहे मौजूद
इस मौके पर वरिष्ठ नेता विपिन मेहता, धनंजय त्रिपाठी, NSUI प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पांडेय समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने किसानों के समर्थन में संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन किसानों के अधिकार और सम्मान की लड़ाई है और सरकार से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।
Author Profile
Latest entries
ACADEMICApril 22, 2026Banaras Hindu University में बायोकैमिस्ट्री विभाग के पीजी-पीएचडी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति व रिसर्च ग्रांट की पहल
VaranasiApril 18, 2026PM Modi के वाराणसी दौरे से पहले हाई अलर्ट, पुलिस-प्रशासन ने BLW में लिया सुरक्षा का जायजा
VaranasiApril 18, 2026वाराणसी में शोक व्यक्त करने पहुंचे Deputy CM Brajesh Pathak, अशोक पांडेय की माता को दी श्रद्धांजलि
VaranasiApril 18, 2026Varanasi Madhni Township: 62.83 हेक्टेयर में विकसित होगी आधुनिक मढ़नी टाउनशिप, समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश
