वाराणसी। वाराणसी में सीबीएसई परीक्षा परिणाम (CBSE Result) घोषित होते ही सुसुवाही स्थित Navnita Kunwar Public School के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे प्रबंधन, शिक्षकगण और अभिभावकों में खुशी का माहौल है।
परीक्षा परिणाम में आदित्य सिंह यादव ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। हर्ष विश्वकर्मा ने 91 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि आयुष आनंद और सक्षम पाल ने 90.8 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। कुल मिलाकर लगभग 80 प्रतिशत विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की, जबकि शेष 20 प्रतिशत छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
इस उपलब्धि के बाद विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और अभिभावकों को दिया, वहीं अभिभावकों ने भी विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों की सराहना की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर राय ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त प्रतिफल है। उन्होंने बताया कि विद्यालय का लक्ष्य छात्रों का सर्वांगीण विकास करना है।
विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुमार राय और उप प्रबंधक प्रवीण राय ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Author Profile
Latest entries
ACADEMICApril 22, 2026Banaras Hindu University में बायोकैमिस्ट्री विभाग के पीजी-पीएचडी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति व रिसर्च ग्रांट की पहल
VaranasiApril 18, 2026PM Modi के वाराणसी दौरे से पहले हाई अलर्ट, पुलिस-प्रशासन ने BLW में लिया सुरक्षा का जायजा
VaranasiApril 18, 2026वाराणसी में शोक व्यक्त करने पहुंचे Deputy CM Brajesh Pathak, अशोक पांडेय की माता को दी श्रद्धांजलि
VaranasiApril 18, 2026Varanasi Madhni Township: 62.83 हेक्टेयर में विकसित होगी आधुनिक मढ़नी टाउनशिप, समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश
