जौनपुर। जनपद में नवागत जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने मंगलवार को विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर वे कोषागार कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने समस्त आवश्यक प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी कीं।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा, ताकि आमजन की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), मुख्य राजस्व अधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
नए जिलाधिकारी के पदभार ग्रहण करने से जिले में प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने और जनहित से जुड़े कार्यों में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
Author Profile
Latest entries
ACADEMICMay 20, 2026वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का 30वां दीक्षांत समारोह 27 जुलाई को, कुलपति ने तैयारियों को लेकर दिए निर्देश
JAUNPURMay 20, 2026हीट वेव से बचाव के लिए मेडिकल कॉलेज जौनपुर में संगोष्ठी आयोजित, लोगों को दिए गए स्वास्थ्य सुरक्षा के महत्वपूर्ण सुझाव
JAUNPURMay 5, 2026जौनपुर में नए जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने संभाला कार्यभार, जनहित को बताया प्राथमिकता
ACADEMICApril 30, 2026BHU ने बढ़ाए वैश्विक संबंध: पाली अध्ययन पर चीन की BFSU यूनिवर्सिटी के साथ हुआ अहम समझौता
